फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। टाहलीवाल गढ़शंकर मार्ग पर स्थित गांव बट्ट कलां की खुशहाल वर्कशॉप से चोरी हुई कार के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पंजाब की विभिन्न जगह दबिश देकर गिरफ्तार किया है। गाड़ी दो दिसंबर 2023 को वर्कशॉप से चोरी हुई थी। मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह निवासी लुधियाना, हिमांशु हरि निवासी लुधियाना और तरंजीत सिंह निवासी नवांशहर हैं। सभी आरोपियों को 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। इनको ऊना की अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस अदालत से रिमांड भी ले सकती है।
विज्ञापन

वर्कशॉप के मालिक रघुवीर सिंह का कहना है कि उनकी वर्कशॉप में घटी इस घटना से उनको लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरों की ओर से चुराई गई गाड़ी की हालत बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया लंबे समय से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी जिन्हें सोमवार को पंजाब के लुधियाना और नवांशहर से काबू कर लिया गया। उन्होंने इस सफलता के लिए टाहलीवाल पुलिस को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें