फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घायलों की मदद करने वालों को मिलेगी 25000 प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक प्रयासों से ही सड़क हादसों पर लगाम संभव : जतिन लाल
विज्ञापन

डीआरडीए सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित डीआरडीए सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई निर्णय लिए गए। डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी विभागों और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधार, सड़क की खामियों को दूर करने और आवश्यक साइन लगाने के निर्देश दिए। सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 25,000 प्रोत्साहन राशि देने की नई पहल शुरू की गई है। एसडीएम को ऐसे मामलों की अनुशंसा तुरंत भेजने को कहा गया। प्रमुख स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर, सीसीटीवी व ट्रैफिक लाइट लगाने, नेशनल हाईवे से मिलने वाले संपर्क मार्गों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के आदेश दिए। ओवरस्पीड वाले स्थलों पर ट्रैफिक बल की तैनाती और सीसीटीवी पर जोर देने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें