फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गग्गी हत्याकांड के तीसरे आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन

पकड़े आरोपी आकाश कोचर ने उपलब्ध कराया था जाली सिम, फोन और कमरा
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के ख्वाजा बसाल में बीती 27 जुलाई को दिनदहाड़े गग्गी हत्याकांड मामले में पकड़े तीसरे आरोपी को तीन दिन की रिमांड के बाद शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया। आरोपी की पहचान आकाश कोचर निवासी कोकोवाल, गढ़शंकर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। इससे पहले बीते मंगलवार को आरोपी आकाश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। जानकारी के अनुसार गग्गी हत्याकांड में आरोपी आकाश कोचर ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी विपिन कुमार के लिए रहने, नए मोबाइल फोन, जाली सिम कार्ड सहित अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई थीं। बताया जा रहा कि वारदात का मुख्य आरोपी विपिन कुमार हत्या से पहले खरड़ (पंजाब) में रुका था। वहां रहने के लिए कमरा आरोपी आकाश ने ही उपलब्ध कराया। इसके अलावा हत्यारों के पुराने फोन और सिम बंद करवाकर नए फोन व सिम कार्ड उपलब्ध कराने में भी आरोपी आकाश की मुख्य भूमिका रही। सूत्रों की मानें तो आरोपी आकाश वारदात के बाद मुंबई फरार हो गया। जहां से वह विदेश भागने की फिराक में था। इस बीच पुलिस थाना सदर के प्रभारी गौरव भारद्वाज की अगुवाई में टीम ने सूझबूझ के काम लेते हुए आरोपी को मुंबई से घर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पुलिस रिमांड पर सख्ती से पूछताछ जारी है।
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि यह मामला बेहद पेचीदा था। मामले की जांच जारी है और इसमें कई और गिरफ्तारियां संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें