फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजैन गांव की सड़क पर एक वर्ष बाद भी नहीं लगा डंगा

Sun, 14 Jul 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा  थाना कला के झारखड पंजैन बिना डंगे की सड़क दे रही हादसों को न्यौता।संवाद
विज्ञापन
बीते वर्ष आपदा आने पर टूटी थी सड़क, विभाग से नहीं हुआ समस्या का हल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री से भी कर चुके हैं मांग
मंत्री बोले- अधिकारियों से लेटलतीफी को लेकर होगी जवाबतलबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थाना कला के गांव पंजैन थाना खास में बने सबसे बड़े पहाड़िया मंदिर को जाने वाली सड़क पर एक वर्ष बाद भी डंगा नहीं लग पाया है। मंदिर से करीब एक किमी की दूरी पर बीते वर्ष बरसात के दिनों में एक तरफ से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विभागीय लापरवाही के चलते बड़े हादसे को यह सड़क निमंत्रण दे रही है। मंदिर के गद्दीनशीन बाबा अशोक कुमार द्वारा कई बार लोनिवि के अधिकारियों को बताया गया, लेकिन एक वर्ष में समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बता दें कि उक्त बाबा पहाड़िया मंदिर में हर दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और हर शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होकर आशीर्वाद लेते हैं। शनिवार और रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन होता है। वहीं, भक्तों ने भी कई बार विभाग को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन फिर भी लोनिवि कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा है और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। ऐसा भी नहीं है कि उक्त सड़क से श्रद्धालु मंदिर ही जाते हैं, बल्कि उक्त सड़क से दर्जनों घरों को सड़क सुविधा भी मिलती है। छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही उक्त सड़क से होती है, लेकिन फिर भी एक वर्ष से आ रही सड़क की समस्या को विभाग खत्म नहीं कर पाया है और आगे बरसात शुरू हो चुकी हैं। जब भी कोई व्यक्ति सेवादार या अन्य इस समस्या को लेकर विभाग को अवगत करवाता है, तो विभाग कार्य शुरू करने और टैंडर प्रतिक्रिया पूरी होने की बात करता है, लेकिन सड़क की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भी शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक वर्ष से उक्त जनता और मंदिर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की समस्या पर लोनिवि अधिकारियों ने क्यों गौर नहीं की और क्यों समस्या का समाधान नहीं किया हैं। इस पर उनसे जवाबतलबी की जाएगी।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें