फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डूहल भटवालां पंचायत में मतदान को लेकर दिखा भारी उत्साह

Wed, 27 May 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की डूहल भटवालां पंचायत में मंगलवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाता भी पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया, जिसका सख्ती से पालन करवाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। डूहल भटवालां पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जबकि उपप्रधान पद के लिए छह उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे दिन पंचायत में चुनावी माहौल बना रहा और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।अब मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें