फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में शनिवार दोपहर को लगा जाम, परेशान हुए मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में शनिवार दोपहर को चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ने से ट्रैफिक पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहर में जाम लगने से वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम का यह क्रम करीब आधे घंटे तक चलता रहा। आलम यह रहा कि वाहनों की कतारें आईएसबीटी के लेकर रोटरी चौक और शहीद भगत सिंह चौक तक लग गईं। रविवार को अवकाश के चलते शनिवार को बाहरी क्षेत्रों व राज्यों से लोग अपने घर जाने का रुख करते हैं। ऐसे में शनिवार शाम को एनएच पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई। ऐसे में चंडीगढ़ और अंब की तरफ से जाने वाले वाहनों को जाम में फंसने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि दोपहर के समय शहर में जाम लगा। पुलिस जवान जाम को खुलवाने के लिए मौके पर डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें