फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल बाजार में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के टाहलीवाल मार्केट में बुधवार सुबह लगभग 6:15 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना में एसपी स्वीट शॉप का एसी वायर जलने से करीब एक हजार रुपये का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड टाहलीवाल चौकी के कर्मचारियों ने समय पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन चौकी प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि टीम की तत्परता से करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित बचाई गई। जिसमें शक्ति चंद का मेडिकल स्टोर और विश्वजीत का दांतों का अस्पताल भी शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग काबू में आ गई और कोई जनहानि नहीं हुई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें