फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के चलते स्कूलों की समयसारिणी में हो बदलाव : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना ने अत्यधिक सर्दी के चलते स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव किए जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, महासचिव सतिंद्र मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया और पदाधिकारियों ने बताया कि आजकल जिला ऊना में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालयों में प्री प्राइमरी में तीन वर्ष के बच्चे भी पढ़ रहे हैं। इस कड़ाके की सर्दी में उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्री प्राइमरी से पांचवीं तक की कक्षाओं की विद्यालय की समयसारिणी में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे का बदलाव किया जाए। इस मौके पर बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर, ब्लॉक ऊना के अध्यक्ष कपिल शर्मा, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, जोल ब्लॉक अध्यक्ष महेश कुमार, ब्लॉक अंब अध्यक्ष जगदेव सिंह, गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता शर्मा, गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कंग व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें