फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं की हो निष्पक्ष जांच : विवेक

Tue, 29 Sep 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले करीब 12 वर्षों से लगातार चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोप उठाते रहे हैं। अब सितंबर 2026 में चुनाव आयोग के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों संबंधी रिपोर्ट सामने आने से यह बहस और गंभीर हो गई है। विधायक ने कहा कि चुनाव आयोग देश के लोकतांत्रिक ढांचे की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है और लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च होता है। यदि मतदाता सूची अथवा मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें