फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पॉजिटिव को लेकर गलत अवधारणाएं दूर करने की जरूरत : नरूला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विश्व एड्स दिवस को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप नरूला ने की। डॉ. राजीव शर्मा, आईसीटीसी काउंसलर नीलम कुमारी, लैब तकनीशियन मीनाक्षी उत्तम, प्रिया, फार्मासिस्ट कमल सिंह और अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. नरूला ने बताया कि एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन एड्स के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। एड्स एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचाव ही इलाज है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता। यह एचआईवी वायरस से इन्फेक्शन की वजह से होता है। एचआईवी पॉजिटिव लोगों को लेकर कई गलत अवधारणाएं हैं। उन्हें भी समाज के सभी वर्गों को मिलकर दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें