संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। श्री आनंदपुर साहिब के गांव ढेर में बीती रात लाखों की चोरी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार चोरों ने घर में रखे 20 तोले सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बैंक कर्मचारी गुरबख्श कौर ने दी। उन्होंने बताया कि बीती रात वह किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थीं। सुबह जब घर लौटकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर स्टील की अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए थे। गुरबख्श कौर की शिकायत पर श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।