फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राचीन बाबा सिद्ध चानो मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सात ताले तोड़े
विज्ञापन

ताले तोड़ने के लिए किया मंदिर परिसर में पड़े लोहे के सरिये का इस्तेमाल
अंब (ऊना)। अंब के तहत आने वाले प्राचीन बाबा सिद्ध चानो मंदिर में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लगे सात ताले तोड़ दिए और पुजारी के ट्रंक में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उन्होंने मुख्य द्वार और अन्य कमरों के ताले टूटे हुए देखे और इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी को दी। मंदिर कमेटी के प्रधान राजेश गौतम और सचिव मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने मंदिर परिसर में पड़े लोहे के सरिये का इस्तेमाल ताले तोड़ने के लिए किया। चोरों ने मंदिर के मुख्य दान पात्र को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। हालांकि, कमरे में रखे पुजारी के ट्रंक से नकदी चोरी कर ली गई। राहत की बात यह है कि मंदिर में रखे पीतल के बर्तन और अन्य कीमती सामान सुरक्षित हैं। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें