ऊना। जिला मुख्यालय से सटे मलाहत में एक घर से गहने, नकदी और सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना सदर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुरिंदर कपूर निवासी वार्ड चार गांव मलाहत ने बताया कि 14 जुलाई को अपने पत्नी व बच्चों के साथ निजी काम से कांगड़ा गए थे।
अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरों को तार काटी। इसके बाद गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। कहा कि करीब साढ़े तीन लाख की चोरी हुई है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद