फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारली में शटर तोड़ते मचा शोर

Fri, 07 Aug 2015 12:09 AM IST
बड़सर (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस को गारली में चोरी करते दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों से कार स्टीरियो तथा टूल्स किट बरामद किए हैं। चोरी के आरोप में पकड़े गए युवकों में अमन कुमार पुत्र ओंकार चंद गांव मनगुल डाकघर दसवीं सब तहसील गलोड़ तथा अमित कुमार पुत्र नानक चंद गांव व डाकघर समताना तहसील बड़सर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चोरी का मामला दर्ज किया है। बहरहाल, उनसे पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार गारली में ग्रामीणों ने लावारिस पशुओं से रखवाली के लिए चौकीदार रखा हुआ है। बुधवार रात करीब एक बजे चौकीदार ने दो युवकों को दुकान के शटर का ताला तोड़ते देखा। चौकीदार ने शोर मचाया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने बड़सर पुलिस को इसकी सूचना दी। धबड़ियाणा के पास दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकद्दमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कार का स्टीरियो बरामद किया। आरोपियों ने नारा गांव में कार का शीशा तोड़कर स्टीरियो चोरी किया है। इसके साथ ही टूल्स किट बरामद हुई है। चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  डीसीपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें