अंब (ऊना)। अंब बार एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रिंस सूद ने प्रेस बयान में कहा कि इस बर्बर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। प्रिंस सूद ने कहा गया कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। एसोसिएशन ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही हमले में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा। बार एसोसिएशन ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और ऐसे कृत्यों को जड़ से समाप्त करने की मांग की।