फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आज रात आठ बजे तक जाम रहेंगे 108 और 102 एंबुलेंस के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात आठ बजे से नहीं चलीं एंबुलेंस
विज्ञापन

आपातकाल में मरीजों को करना पड़ेगा दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में आपातकाल सेवाओं 108 एवं 102 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी 27 मई की रात से 24 घंटे के लिए हड़ताल पर हैं। इसके चलते बुधवार रात आठ बजे तक एंबुलेंस नहीं चलेंगी। बुधवार को अपनी मांगाें को लेकर सुबह 11:00 बजे एंबुलेंस कर्मचारी सीटू ऊना के बैनर तले रोष प्रदर्शन करेंगे। सीटू ऊना के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारी काफी समय से कंपनी से अपनी मांगों लेकर आवाज उठा रहे हैं लेकिन हर बार उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। इसे लेकर ही कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन बढ़ोतरी व ओवरटाइम को लेकर कंपनी की ओर से कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके अलावा ईएल व सीएल की भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। यहां तक की कर्मचारियों के कोई आई कार्ड भी नहीं बनाए गए हैं। कंपनी की तरफ से कई बार आश्वासन तो मिले हैं लेकिन अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। सीटू ऊना के प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि सीटू ऊना एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ खड़ी है। कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रहीं। ऐसे में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर बुधवार सुबह एमसी पार्क ऊना में सीटू के बैनर तले एंबुलेंस कर्मचारी रोष प्रदर्शन करेंगे। जिला ऊना में 108 में 102 एंबुलेंस के तहत कुल 19 वाहन हैं। इनमें 12 एंबुलेंस 108 और 7 एंबुलेंस 102 की हैं। आपातकाल में लोगों की ओर से सबसे पहले 108 एंबुलेंस को ही सूचित किया जाता है। ऐसे में हड़ताल के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के चालक व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए सभी स्वास्थ्य खंडों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें