फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदान में मौसम का मिला साथ, गगरेट के मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Fri, 29 May 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। ग्रामीण संसद के चुनाव के दूसरे चरण में गगरेट विधानसभा में वीरवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। 10 बजे तक मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान लोगों को मौसम का भी भरपूर साथ मिला। सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा। मतदाताओं ने ग्रामीण संसद में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच के लिए मतदान किया। एक ही मतदाता को पांच अलग-अलग पदों के लिए मतदान करने में समय लगने के कारण मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लगातार बढ़ती रहीं। सभी उम्मीदवार मतदान केंद्रों के बाहर अपने समर्थकों के साथ मतदान खत्म होने तक अपने पक्ष में माहौल बनाते दिखे। इस बार चुनाव में स्थानीय मुद्दे भी मतदाताओं के बीच चर्चा का केंद्र बने रहे। अब सभी की नजर मतदान प्रतिशत और आने वाले परिणामों पर टिकी हुई है, जो यह तय करेंगे कि ग्रामीण संसद की कमान इस बार किन हाथों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें