फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मौसम ने बदली करवट, दोपहर तक छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह के समय आग जलाकर किया सर्दी से बचाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह के समय जिले के कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सूखी सर्दी के कारण लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बारिश न होने से जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं किसानों के लिए सिंचाई की समस्याएं भी बढ़ गई हैं। सुबह के समय सर्दी से बचने के लिए लोगों को आग जलानी पड़ी। पिछले कुछ दिनों से सुबह धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। इस दौरान जिला मुख्यालय में दोपहर के समय सूर्य देव के दर्शन हुए। दोपहर के बाद सर्द हवाओं के चलने से लोगों को फिर सर्दी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह और शाम को कोहरे के छाने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें