संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की टकोली पंचायत के गांव टकोली में बलवीर सिंह की पशुशाला की दीवार अचानक गिर गई। सौभाग्य से हादसे के समय सभी पशु बाहर बंधे थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। रविवार दोपहर को हुए इस हादसे में जोरदार धमाके के साथ दीवार ढह गई। पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि बलवीर सिंह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता राशि देने की मांग की। जोल के नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने बताया कि पटवारी व कानूनगो को नुकसान का आकलन करने के आदेश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।