फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के बाद जर्जर भवन की गिरी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मौके का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय में सोमवार रात से हुई बारिश के कारण मंगलवार सुबह वार्ड छह में एक पुराने खाली भवन की दीवार गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने नगर निगम को जानकारी दी, जिसके बाद आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मौके का निरीक्षण किया। आयुक्त ने बताया कि भवन काफी जर्जर हालत में है और कभी भी गिर सकता है, जिससे आस-पास के मकानों को खतरा है। नगर निगम अब भवन का राजस्व रिकॉर्ड जांचेगा। यदि यह निजी संपत्ति निकली, तो मालिक से पूछताछ की जाएगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत भवन गिराने की कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने कर्मचारियों को जल्द रिपोर्ट सौंपने और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें