ऊना। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत के अध्यक्षता में शुक्रवार को व्यापार मंडल के सदस्यों ने उपायुक्त जतिन लाल से मुलाकात की। उपायुक्त के साथ व्यापार मंडल की समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अपने सुझाव भी रखे और व्यापार मंडल को दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त की ओर से व्यापार मंडल को अतिक्रमण न करने के बारे में भी कहा। व्यापार मंडल की ओर से आग्रह किया गया कि प्रशासन की ओर से थोड़ा नरम रुख रखा जाए। व्यापारी भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद करते हुए प्रधान प्रिंस राजपूत ने कहा कि हम प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे और जो दुकानदार भाई जरूरत से ज्यादा अतिक्रमण कर रहे हैं, उनके साथ भी बातचीत की जाएगी। उनको आने वाली परेशानी से अवगत कराया जाएगा। इस बैठक में व्यापारियों की तरफ से व्यापार मंडल के महासचिव रघु पुरी, उप प्रधान नंदलाल पुरी, उप प्रधान नवीन पुरी, उप प्रधान सोमनाथ कौशल, प्रेस सचिव संजय शर्मा, मुख्य सलाहकार गणेश सांभर, डॉक्टर सुभाष और चेयरमैन अविनाश कपिला उपस्थित रहे।