फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटली स्कूल से चोरों ने उड़ाई छात्रों की जमा फीस

विज्ञापन
बंगाणा के हटली स्कूल में शातिरों द्वारा चोरी करने के दौरान बिखरा हुआ सामान - फोटो : Una
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में सोमवार देर रात चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर 15575 नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। चोरों ने कार्यालय में रखी अलमारी को तोड़ कर उससे छात्रों की फीस सहित अन्य नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

कार्यालय में रखे कागजातों को इधर-उधर फेंक दिया। शातिरों ने स्कूल में दाखिल होने के बाद एक-एक कर तीन कमरों के ताले तोड़े। इनमें प्रधानाचार्य, पुस्तकालय और तीसरा अधीक्षक का कमरा शामिल है। इससे पहले भी उपमंडल बंगाणा के अधिकतर सरकारी स्कूलों से शातिर बर्तन, गैस चूल्हे, पैसे यहां तक कि स्कूल का रिकॉर्ड भी चोरी करके ले गए हैं। अभी तक कोई भी शातिर पुलिस के हाथ नहीं आया है।
मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि स्कूल के दरवाजों के ताले बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पूर्व उपप्रधान सुशील कुमार को दी। सुशील कुमार ने इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पिंद्र सिंह और बंगाणा पुलिस को दी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी को खंगाला तो सीसीटीवी सोमवार शाम चार बजे से बंद पड़ा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हटली स्कूल में कोई रात का कोई चौकीदार नहीं है। इसके साथ ही सीसीटीवी भी बंद पड़े हैं। उधर, बंगाणा पुलिस थाना के एसएचओ प्रेम पाल शर्मा का कहना है कि सोमवार रात को अज्ञात लोगों ने हटली स्कूल के तीन कमरों के ताले तोड़ कर कार्यालय में रखे कागजातों को इधर-उधर फेंका दिया और 15575 करीब नकदी चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

एसएचओ प्रेम पाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें