फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फुटबाल मैच के क्वार्टर सेमीफाइनल में टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्टस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के भंजाल गांव में शिवालिक क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दस टीमों में क्वार्टर सेमीफाइनल मैच हुए। क्षेत्र के समाजसेवी मोनू (ठेकेदार) की ओर से 5100 रुपये आयोजन समिति को दिए। क्वार्टर सेमीफाइनल राउंड के पहले मैच में टीम लेह सिटी ने टाइगर फ़ोर्स रैसरी को (4-0) से हराया। दूसरे मैच में वाईएफसी खड़ ने एचपीएफए को (3-1) के कड़े स्कोर से हराया। तीसरे मैच में आरएफसी भंजाल और एएफसी अंबोटा के बीच पेनल्टी शूट आउट का मैच भी हुआ। जिसमें भंजाल ने अंबोटा को (7-6) से हराया। चौथे मैच नकोदर सिटी और बीएएफसी भंजाल के बीच हुआ। जिसमें भंजाल ने नकोदर सिटी को (2-0) से हराया। पांचवां मैच वाईएफसी चरुड़ू और एसएफसी भंजाल के बीच हुआ। इसमें चुरुड़ू ने भंजाल को (1-0) से हराया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे। रविवार को फुटबाल मैच के सेमीफाइनल और फाइनल राउंड करवाए जाएंगे और जीतने वाली टीम को 61000 रुपये, रनर रप को 51000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें