फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाल स्कूल ऊना की टीम ने जीता हॉकी का खिताब

विज्ञापन
बाल स्कूल ऊना में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हॉकी का ​खिताब जीतने के बाद टीम सामूहिक चित्र में।
विज्ञापन
ऊना। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में चल रही जिलास्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। हॉकी में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना की टीम विजेता बनीं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूवोवाल को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। हैंडबाल में दुलैहड़ ने बाल स्कूल संतोषगढ़ को फाइनल मुकाबले में 17-15 से हराया। बास्केटबाल में देहलां स्कूल की टीम ने संतोषगढ़ की टीम को 69-48 से हराया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप प्रधानाचार्य वंदना सूद, राजपाल राणा, विकास रतन, संजय वशिष्ठ, रामकुमार, अरुण शर्मा, अजय कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें