फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सितंबर में सता रही उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में रविवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर के समय कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए लेकिन थोड़ी ही देर दोबारा तेज धूप खिल गई। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। आलम यह है कि सितंबर माह खत्म होने को है लेकिन उमस भरी गर्मी से अभी भी लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते तीन चार दिनों से उमस भरी गर्मी अपना रंग दिखा रही है। लोगों का कहना है कि पहले से समय शरद नवरात्र के दौरान लोग गर्म कपड़े पहनने शुरू कर देते थे लेकिन बीते कुछ सालों में मौसम में काफी बदलाव आया है। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ किसान अब आलू की फसल की सिंचाई में जुट गए हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें