फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार केवल अपने चहेतों को पालने में व्यस्त : करण नंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस में बड़ी टूट होगी और कई लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़े होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न तो कोई नीति है और न ही कोई नियत, मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल हैं और सरकार केवल अपने चहेतों को पालने में व्यस्त है। नंदा ने मंत्रियों और अधिकारियों के बीच लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्री झगड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री केवल नीरो बने हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस में बड़ी टूट होगी और कई लोग मुख्यमंत्री के खिलाफ खड़े होंगे। नंदा ने आरोप लगाया कि आम जनता बुनियादी जरूरतों और महंगाई से जूझ रही है, जबकि मुख्यमंत्री के खास मित्रों को लाभ और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन से तंग आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें