फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक एकता की भावना को मिली नई ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकसराय (ऊना)। जिला ऊना की उपतहसील जोल के अंतर्गत चौकी खास पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कर्नल बलदेव राज शर्मा ने धर्म, संस्कार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर प्रेरणादायी विचार रखे। मुख्य वक्ता राजकुमार शर्मा ने संघ के विचार दर्शन एवं पांच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं समापन राष्ट्रगान से हुआ। भजन गायक मनोज कुमार की भक्तिमय प्रस्तुति ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। सम्मेलन से क्षेत्र में सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को नई ऊर्जा मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें