फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा बाल आश्रम में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के दौरे पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में शिरकत की। उनके साथ कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आश्रम परिसर में उपस्थित साधु-संतों और श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार यहां आने का अवसर मिला है। आश्रम का वातावरण बेहद पवित्र और भक्तिमय है। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें