संवाद न्यूज एजेंसी
पंजवार (ऊना)। आठवां बाबा बालपुरी फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन कई मुकाबले हुए। रविवार को चार टीमों में सेमीफाइनल के मुकाबले होंगे। जो टीम सेमीफाइनल जीतेगी उन दो टीमों में अंत में फाइनल मुकाबला होगा। शनिवार को पंडोगा बनाम पंजावर के बीच मुकाबला हुआ। पंडोगा की टीम पेनल्टी शूट से मैच जीत गई। जबकि दूसरा मुकाबला पंजावर रेड बी और खड्ड के बीच खेला गया। जिसमें पंजावर रेड बी की टीम 3-0 से विजेता रही। तीसरा मुकाबला लायंस पंडोगा बनाम भंजाल के बीच में हुआ। जिसमें लायंस पंडोगा की टीम 3-2 से विजय रही। इस मैच का अंतिम मुकाबला पशुपति नाथ पंजावर और रेड पंजावर ए के बीच में हुआ। जिसमें रेड पंजावर एक ही टीम 2-1 के मुकाबले पेनल्टी शूट से विजय रही। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। शनिवार को शुरुआती दौर के मुकाबले में सेवानिवृत्त अध्यापक शशि पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और आयोजकों को अपनी ओर से 5100 की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि खेल कूद गतिविधियों में बढ़कर अपना मानसिक और शारीरिक रूप से विकास करें और पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में जरूर भाग लें। तभी युवाओं का सर्वांगीण विकास हो सकता है। आज की युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फंसती जा रही है। इसलिए युवाओं का ध्यान खेल कूद गतिविधियों की ओर बढ़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने युवाओं से नशे के खात्मे के लिए इस तरह के कार्यक्रमों में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया ताकि युवा शक्ति की सोच को सकारात्मक दिशा में लाकर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।