बसोली में नएं बने दरबार हाल में प्रकाश दिवस पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद बाबा सर्व
ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव बसोली स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में रविवार को नए बने दरबार हॉल में प्रकाश पर्व समारोह बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का नए भवन में प्रकाश किया गया। इसके बाद सुखमणि साहिब का पाठ एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में भाई हरदीप सिंह बसदेहड़ा वाले और भाई सुरजीत सिंह हीरा थड़ा वालों ने कथा एवं कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बसोली की ओर से इस अवसर पर समिति के सदस्यों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बाबा जीत सिंह, बाबा चरणजीत सिंह, जोग्मान सिंह, हरपाल सिंह कोटला, सुखविंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर वितरित किया गया।