फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्रांतिकारी सुखदेव थापर के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर(ऊना)। शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने गांव अंबोटा में शहीदी स्मारक पर महान क्रांतिकारी सुखदेव थापर की जयंती पर फूल मालाएं अर्पित की ओर मिठाई बांटी। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ओर समाजसेवी ज़ीनत महंत ने कहा कि हमें इन क्रांतिकारियों को हमेशा याद रखना चाहिए, जिन्होंने छोटी उम्र में देश को आजाद करवाने में कुर्बानी दे दी थी। महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना में हुआ। उनका शुरुआती जीवन लुधियाना में ही बीता। उन्होंने लायलपुर के सनातन धर्म हाई स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद नेशनल कॉलेज, लाहौर में एडमिशन लिया। यहां अध्ययन के दौरान ही उनकी मुलाकात कई वीर क्रांतिकारियों से हुई। इनमें से एक भगत सिंह भी थे। इन दोनों की मंजिल एक थी। शीघ्र ही दोनों का परिचय घनिष्ठ मित्रता में बदल गया। क्लब सदस्य मनजीत सिंह राजिंद्र बंसल, मनजीत सिंह, दर्शिल सिंह, सूबेदार संजीव ठाकुर, मनीष शर्मा और चित्र सिंह शम्मी सिंह और गांववासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें