फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश में गिरी छत, गरीब परिवार बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत के गांव बही की सुदेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय दीनू राम का पुराना रिहायशी मकान हाल ही में भारी बारिश के कारण गिर गया। सुदेश कुमारी का परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उनके पति दीनू राम दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन पिछले वर्ष हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। परिवार में एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा पढ़ाई छोड़कर फोटोग्राफी का काम सीख रहा है, जबकि छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। सुदेश कुमारी स्वयं दिहाड़ी मजदूरी करके किसी तरह घर का खर्च चला रही थीं, लेकिन अब बारिश ने उनका आशियाना भी छीन लिया है। पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। खरयालता पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने का आग्रह किया है। जोल के नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने भी पुष्टि की कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और हलके के पटवारी व कानूनगो को शीघ्र रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें