फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर के वार्ड दस में रास्ता धंसा, बाल-बाल बची ट्रैक्टर चालक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। शहर के वार्ड नंबर 10 में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक सड़क धंसने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर एक तरफ लुढ़क गई। इससे सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया और बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल था और इस बारे में नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका था। पूर्व नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान भी इस सड़क की मरम्मत की मांग उठाई गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मंगलवार सुबह जैसे ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी लेकर गुजर रही थी, अचानक सड़क धंस गई और ट्रॉली एक ओर झुक गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, ट्रैक्टर को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर स्कूली बच्चों और राहगीरों को। स्थानीय पार्षद उर्मिला देवी ने नगर निगम पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क की मरम्मत कराई गई और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई। नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्रपाल गुर्जर ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में सड़क धंसने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें