चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू भरवाईं रेस्टहाउस में लोगों की जन समस्य
विधायक बबलू को सुनाया दुखड़ा, मिला अश्वासन
बोले- हर गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शनिवार को भरवाईं विश्राम गृह में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और लोग अपनी समस्या को लेकर विधायक से मिले। विधायक को ज्यादातर लोगों ने जमीन और पानी, बिजली की समस्याएं बताईं। विधायक बबलू ने सभी की समस्याएं सुनीं और तुरंत इनका मौके पर ही निपटारा किया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बताया कि विभिन्न पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। बताया कि सरकार की ओर से सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने अरनवाल गांव के लोगों की ओर से निकाली गई सड़क का भी निरीक्षण किया और इसेे जल्द पक्का करने की बात कही। इस मौके पर छपरोह की प्रधान शशि कालिया, नारी की प्रधान अलका संधू, डूहल बंगवाला की प्रधान मंजू बाला, अपर लोहारा की प्रधान संगीता बाला, सलोचना देवी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।