फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ठठल जिला परिषद वार्ड से सरवन सिंह बांटू के नाम पर पार्टी ने लगाई मुहर

Sun, 19 Apr 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने ठठल वार्ड से सरवन सिंह बांटू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पंजोआ स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की उपस्थिति में पार्टी ने उनके नाम पर अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है। इस बैठक में ठठल वार्ड से जुड़े कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सर्वसम्मति से सरवन सिंह बांटू के नाम का समर्थन किया। बता दें सरवन सिंह बांटू हंबोली के पूर्व प्रधान रह चुके हैं और पिछले जिला परिषद चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कड़ा मुकाबला पेश करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। बैठक में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पार्टी केवल उन्हीं लोगों को चुनावी मैदान में उतारती है, जो जनता की कसौटी पर खरे उतरते हैं। इस अवसर पर सरवन सिंह बांटू ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें