फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोबिंद गोधाम गोशाला खाली करवाने आए अधिकारी बैरंग लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला तोड़ने के आदेश न मिलने के चलते नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

गोशाला के समर्थन में भारी संख्या में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। गोबिंद गोधाम गोशाला का कब्जा दिलाने पहुंचे अधिकारी और पुलिसकर्मी शुक्रवार को खाली हाथ लौट गए। कोर्ट की ओर से नियुक्त ड्यूटी अधिकारी ने गोशाला के कमरों की चाबियां मांगी, लेकिन कोई भी गोसेवक चाबी नहीं दे सका। चूंकि ड्यूटी अधिकारी के पास ताले तोड़ने के आदेश नहीं थे, इसलिए कार्रवाई नहीं हो सकी। मौके पर भारी संख्या में गोसेवक जमा हो गए और गोशाला के पक्ष में नारेबाजी की। उन्होंने दावा किया कि यह गोशाला सार्वजनिक सेवा के लिए बनाई गई है और किसी की निजी संपत्ति नहीं है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ड्यूटी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की थी और हालात तनावपूर्ण नहीं बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें