फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने बिलकलेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर कुटलैहड़वासियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूती देते हुए बिलकलेश्वर महादेव मंदिर रायंसरी में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। उनकी पत्नी मृदु शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहीं। मंदिर परिसर में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई। व्यास पीठ से विधायक विवेक शर्मा और उनकी पत्नी को सम्मानित भी किया गया।विधायक विवेक शर्मा ने बैसाखी पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व कृषि परंपरा, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़ने और समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान भी किया। पूजा-अर्चना के साथ-साथ विधायक ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां उन्होंने जनता से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें