फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक ने सड़क और सिंचाई योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ज्वार से नारी वाया बिल्लां दा थप्पल-घगोह सड़क के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। करीब 12.50 करोड़ रुपये से तैयार हो रहे इस मुख्य मार्ग की गुणवत्ता को परखने के लिए विधायक ने खुद मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को पूरी तरह समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता के तय मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। विधायक ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्षेत्र के लोगों के आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा या परेशानी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य के साथ-साथ सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और सुचारू यातायात का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। इसके साथ ही विधायक ने जल शक्ति विभाग द्वारा नैहरियां के संतू टिल्ला में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही सिंचाई योजना और वहां बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के काम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से प्रगति की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें