फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डंगोह खास में महिला से सोने की बालियां छीनकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के डंगोह खास में दिनदहाड़े वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे एक महिला से सोने की बालियां छीनने की घटना सामने आई है। अनीता कुमारी पत्नी नरेंद्र कुमार (काला) अपनी सब्जी की दुकान पर बैठी थीं। जब दो बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। इनमें से एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा दुकान के पास आकर अनीता कुमारी के कानों से सोने की बालियां झपटकर भाग गया। अनीता कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकले। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। इस बाबत उन्होंने पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता अनीता कुमारी के बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। उधर, जिला पार्षद सुशील कालिया ने डंगोह खास में स्नेचिंग की घटना की निंदा की है। पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अगर लगाम न लगी तो मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें