फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नाबालिग हमलावर को किया परिजनों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत रद्द करने के लिए आज सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। थानाकलां क्षेत्र में जमानत पर रिहा नाबालिग आरोपी की ओर से दोबारा अपने ही घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना लाया। अदालत में अवकाश होने के कारण बुधवार को उसे पेश नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस 6 नवंबर को सेशन कोर्ट में उसकी जमानत रद्द करने के लिए अर्जी दाखिल करेगी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी नाबालिग होने का फायदा उठाकर लगातार हिंसक वारदातें कर रहा है, जबकि कानून उसकी ढाल बन गया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक यह नाबालिग खुलेआम हिंसा करता रहेगा। कुछ समय पहले भी इसी आरोपी ने अपने ताया गुरदेव सिंह पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में उपचार के दौरान गुरदेव सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीण असंतुष्ट हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी फिलहाल माता-पिता के संरक्षण में है और वीरवार को सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें