फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण और रुक्मणी का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। राधाकृष्ण मंदिर बड़ोआ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के दिव्य विवाह का आनंद लिया। सुंदर झांकी से भगवान श्रीकृष्ण और देवी रुक्मणी की शादी की गई। इस पावन अवसर पर कथा व्यास ने भगवान की विभिन्न लीलाओं का सजीव वर्णन किया, जिसमें कंस वध, गोपियों की महारासलीला, गोकुल से मथुरा और मथुरा से द्वारका तक की यात्रा तथा भक्तों को मोक्ष प्रदान करने जैसे प्रसंग शामिल रहे। कथा व्यास आचार्य शिव शास्त्री ने कहा कि कंस के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी ने भगवान विष्णु से रक्षा की प्रार्थना की। इस मौके पर कथा आयोजित करवाने वालों में सुखदेव शर्मा, गुरवचन शर्मा, लेखराज शर्मा, कुलदीप शर्मा, विजय शर्मा, सतपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें