फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला फूंका

Sat, 08 Aug 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंब में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
अंब (ऊना)। धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विरुद्ध दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इस बयान के विरोध में ब्लॉक महिला कांग्रेस चिंतपूर्णी की ओर से अंब में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष निशा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर भाजपा विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और सार्वजनिक स्थल पर उनका पुतला फूंक कर अपने कड़े गुस्से का इजहार किया। प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के बेहद लोकप्रिय नेता हैं और पूरे प्रदेश में जनहित के कार्य कर रहे हैं। उनके प्रति इस तरह की निम्न स्तरीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना किसी भी दृष्टिकोण से स्वीकार्य नहीं है। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा विधायक अपनी इस टिप्पणी के लिए तुरंत और बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें