फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पानीपत से नौ देवियों के दर्शन के लिए पैदल निकले नरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था, संकल्प और विश्वास की मिसाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। हरियाणा के पानीपत निवासी 58 वर्षीय नरेश ने अपनी दूसरी लंबी पैदल धार्मिक यात्रा के तहत माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले वे पानीपत से नैना देवी तक पैदल यात्रा कर चुके हैं। वर्तमान यात्रा में वे देश की नौ प्रमुख देवियों के दर्शन कर रहे हैं, जिनमें माता वैष्णो देवी, ज्वाला जी, कांगड़ा देवी और बगलामुखी शामिल हैं। नरेश ने बताया कि पहली यात्रा का संकल्प उन्होंने अपनी बेटी ज्योति (35 वर्ष) के स्वास्थ्य लाभ के लिए लिया था, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। माता रानी की कृपा से उनकी बेटी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी आस्था और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने यह दूसरी यात्रा शुरू की है। इस बार उनकी बेटी ज्योति, उनकी दो बेटियां और बेटा विशाल भी उनके साथ चल रहे हैं। यात्रा सात मई 2025 को शुरू हुई थी और सात सितंबर 2026 को समाप्त होगी। नरेश ने यात्रा के दौरान बाहर का खाना नहीं खाने और किसी के घर ठहरने से परहेज करने जैसे सख्त नियम बनाए हैं। माता चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद वे अगले पड़ाव माता ज्वाला जी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें