फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरिद्वार में धार्मिक क्रियाओं के मनमाने दाम वसूलने का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। ग्राम पंचायत ललड़ी में वीरवार को हिंदू जन जागरण बैठक आयोजित की गई। हरिद्वार से आए पंडित प्रणव, पंडित ब्रह्मचारी वासुदेव और गोंदपुर से पंडित राकेश कुमार ने ग्रामीणों को हिंदू एकता, मान्यताओं में सुधार और कुरीतियों के निवारण पर जागरूक किया। बैठक में हरिद्वार में अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के दौरान पंडित वर्ग की ओर से अत्यधिक दक्षिणा लेने की समस्या पर चर्चा हुई। अतिथि वक्ताओं ने इसे गंभीर माना और दोषी लोगों को सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि हरिद्वार में अपने गोत्र के पंडित प्रमुख से संपर्क करें और न्यूनतम दक्षिणा दें। साथ ही असमर्थ वर्ग के लिए हरिद्वार से विशेष वाहन की व्यवस्था की भी घोषणा की। बैठक में राजेश कुमार, अशोक कुमार झांबा, रघुवीर सिंह, राम सिंह, गगन चौधरी, कमल किशोर, रविंद्र कुमार और संदीप कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें