फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गणपति के जयकारों के साथ गणपति की मूर्ति को गोबिंद सागर झील में किया विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व धर्म सनातन सभा मैहरे बड़सर के साथ सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लठियाणी (ऊना)। गोबिंद सागर झील के लठियाणी घाट पर हमीरपुर बिलासपुर की सीमाओं के साथ सटे श्रद्धालुओं की ओर से लठियाणी घाट पर शनिवार को भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए तांता लगा रहा। अलग-अलग स्थानों से गणपति की प्रतिमा को लठियाणी घाट पर आए भक्तों ने विसर्जित किया। विसर्जन करने आए सर्व धर्म सनातन सभा मैहरे बड़सर के श्रद्धालुओं की ओर से लठियाणी घाट को भक्ति मय रंग में होली की तरह रंग में रंगते हुए खूब आनंद उठाया। उन्होंने भगवान गणपति जी के भजनों को गाकर प्रतिमा को विसर्जित करने आए महिला एवं पुरुष श्रद्धालु को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर सर्व धर्म सनातन सभा मैहरे बडसर के प्रधान संजू शर्मा, विक्की सोनी, दीपक शर्मा, पवन शर्मा, सौरव शर्मा, पुनीत लखनपाल एवं महिलाओं तथा बच्चों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें