ऊना। जिले में गर्मी के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं रविवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को जिलेभर में बादल छाए रहे लेकिन बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ शनिवार रात की अपेक्षा रविवार रात को न्यूनतम तापमान भी अधिक रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। वहीं, रविवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ऊना के विशेषज्ञ विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।