फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मी से बढ़ा तापमान, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 17 May 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में गर्मी  से राहत पाने के लिए छोटे बच्चे ठंडी कुल्फी खाते हुए।संवाद
विज्ञापन
ऊना। ऊना में शनिवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दोपहर होते-होते तापमान इतना बढ़ गया कि बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार से पारे में और बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। वायु में गुणवत्ता संतोषजनक रही। मौसम में उमस 25 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर गर्मी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल, कॉलेज जाने वाले व दुकानदारों और राहगीरों को झेलनी पड़ी। शहर के कई इलाकों में लोग ठंडे पेय पदार्थों और छांव का सहारा लेते नजर आए। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने की सलाह दी गई। डॉक्टरों ने लोगों को ज्यादा पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और दोपहर के समय बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम के लगातार गर्म रहने से आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें