फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Sat, 02 May 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। तेज धूप निकलने से शुक्रवार को गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाए। दिनभर चटख धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर तेज रहा। दोपहर के समय गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम नजर आई जबकि लोग धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि बीते दिनों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर तेज धूप ने लोगों ने परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी बढ़ने से बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। अगर आगामी दिनों में पारा चढ़ता है तो लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें