फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरिद्वार-ऊना एक्सप्रेस 42 मिनट तो वंदे भारत 25 मिनट देरी से पहुंची

Wed, 18 Nov 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दो प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। हरिद्वार से ऊना के बीच चलने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे के बजाय 1:12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इस तरह ट्रेन 42 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 25 मिनट लेट रही। रेलवे की जानकारी के अनुसार, ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:10 बजे है लेकिन बुधवार को यह ट्रेन 11:35 बजे पहुंची। इस कारण यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में अतिरिक्त समय बिताना पड़ा। दोनों ट्रेनों के देरी से पहुंचने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें