फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अमरनाथ यात्रा पर निकला जत्था तलमेहड़ा पहुंचा

Thu, 27 Jun 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सदाशिव महादेव मंदिर में किया गया श्रद्धालुओं का स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। आतंकी वारदातों के बावजूद श्रद्धालु बेखौफ होकर मां वैष्णो देवी, बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों का जत्था कुरुक्षेत्र होते हुए प्राचीन ध्यूंसर सदाशिव महादेव मंदिर तलमेहड़ा में मंगलवार शाम को पंहुचा। सदाशिव महादेव मंदिर तलमेहड़ा में पहुंचने पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गांव खड़ोह निवासी एवं समाजसेवी विजय शर्मा और मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने यात्रियों का स्वागत किया। सभी यात्रियों के लिए समाजसेवी विजय सिंह शर्मा, तरसेम पठानिया और अश्विनी कुमार ने रात्रि का भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। बुधवार को सुबह नाश्ता करवाया गया और दोपहर भोजन की व्यवस्था सभी यात्रियों के लिए पैकिंग करके की गई। अमरनाथ यात्रा संयोजक मोतीराम सैनी और वीरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यात्रा जयपुर से रवाना होकर कुरुक्षेत्र, ध्यूंसर सदाशिव महादेव तलमेहड़ा, मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, कांगड़ा माता, चामुंडा माता, शिव खोड़ी, वैष्णो देवी के दर्शन करते हुए बालटाल पहुंचेगी। जहां बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। कहा कि यह यात्रा श्री बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से करवाई जा रही है। लंगर व्यवस्था में सहयोग करने के लिए पंडित गिरधारी लाल शर्मा, विक्रम कायत, नमन शर्मा, पंडित पवन शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें